सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demands were raised to address the discrepancies and take action on the demands.

Kotdwar News: विसंगतियां दूर करने और मांगों पर कार्रवाई करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 20 Jan 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Demands were raised to address the discrepancies and take action on the demands.
विज्ञापन
खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र में हुईं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की गेट मीटिंग, कई कर्मचारी हुए शामिल
Trending Videos

कोटद्वार। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला इकाई कोटद्वार की ओर से गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं को दोहराते हुए उनके निराकरण की मांग की गई।
राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र कोटद्वार परिसर में आयोजित गेट मीटिंग में पुरानी पेंशन बहाली, गोल्डन कार्ड की विसंगति दूर करने, सभी कार्मिकों को 10, 16, 26 वर्ष पर पदोन्नति वेतनमान सभी के लिए समान रूप से लागू करने, विभागीय पुनर्गठन में हीलाहवाली, पदोन्नति में शिथिलीकरण को व्यापक किए जाने एवं वेतन समिति की सभी सिफारिशों को लागू करने समेत विभिन्न मांगों को दोहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के कार्मिकों व अन्य सभी संगठनों को भी केंद्र की तरह ही आवास किराया भत्ता आदि मांगपत्र पर लंबित मांगों पर यथाशीघ्र कार्रवाई करने के लिए शासन के शीघ्र निर्णय लेने संबंधी मांगों पर भी चर्चा की गई। गेट मीटिंग में परिषद के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष हर्ष मोहन नेगी, जिला मंत्री जेपी मिश्रा, उद्यान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र नाथ, अंकित सिंह, जिला उद्योग केंद्र के पंकज सैनी, नंदिता जोशी, सोनाली नेगी, आश्रिता गुसाईं, कनक कटारिया, बिजेंद्र सिंह, सरिता, नीरज नेगी, रिंकी कुकरेती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed