सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Diploma engineers strike continues for 8th day

Kotdwar News: डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल 8वें दिन भी जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 02 Apr 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Diploma engineers strike continues for 8th day
कोटद्वार के गोखले मार्ग पर नगर निगम के ​खिलाफ धरना प्रदर्शन करते नागरिक मंच के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
कोटद्वार/सतपुली। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अपनी 27 सूत्री मांगों के लिए 23 मार्च से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत बृहस्पतिवार को 8वें कार्यदिवस पर भी धरना-प्रदर्शन में डटा रहा। महासंघ ने राज्य सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि समाधान होने तक हड़ताल जारी रहेगी। कोटद्वार स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में चल रहे धरने की अध्यक्षता दीपेंद्र रावत ने की, जबकि सतपुली में लोनिवि निरीक्षण भवन में भी इंजीनियरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति दूर करने, सेवा अवधि में न्यूनतम तीन पदोन्नति, पुरानी पेंशन योजना बहाली व उत्तराखंड पेयजल निगम और जल संस्थान के एकीकरण व राजकीयकरण सहित 27 मांगों को दोहराया। धरने में जिलाध्यक्ष कौशिद अली, शाखा अध्यक्ष आशीष असवाल, गौरी शंकर, प्रदीप सैनी, रमाकांत गुप्ता, प्रकाश जोशी, शूरबीर सिंह चौहान, किरण कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed