फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dissatisfaction over the removal of 'Sugam-Durgam' service details from the portal.

Kotdwar News: पोर्टल से सुगम-दुर्गम सेवा विवरण हटाने पर नाराजगी

Fri, 24 Jul 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 24 Jul 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction over the removal of 'Sugam-Durgam' service details from the portal.
कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल शाखा ने एजुकेशन पोर्टल से सुगम-दुर्गम सेवा विवरण हटाए जाने पर गहरा आक्रोश जताते हुए अनुरोध के आधार पर सभी श्रेणियों में शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग की है। संघ ने इस संबंध में प्रांतीय कार्यकारिणी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के जल्द समाधान की अपील की है।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत और मंडलीय मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि वर्षों से पदोन्नति और नियमित स्थानांतरण न होने से शिक्षकों में निराशा है और कई शिक्षक एक ही पद से सेवानिवृत्त होने की कगार पर हैं। संघ ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में केवल बीमारी के आधार पर आवेदन मांगे जा रहे हैं जबकि दुर्गम में तैनात अन्य पात्र शिक्षक पोर्टल से सेवा विवरण हटने के कारण आवेदन से वंचित हैं। अधिकारियों की ओर से न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के तर्क को खारिज करते हुए संघ ने कहा कि वह मामला बेसिक संवर्ग का है, माध्यमिक से उसका संबंध नहीं है। इसलिए सरकार व्यवस्था में तत्काल संशोधन कर माध्यमिक शिक्षकों को सभी श्रेणियों में स्थानांतरण का अवसर प्रदान करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed