सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Drinking water, road and electricity issues dominated the BDC meeting.

Kotdwar News: बीडीसी बैठक में पेयजल, सड़क व बिजली के मुद्दे छाए रहे

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 02 Mar 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Drinking water, road and electricity issues dominated the BDC meeting.
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने दर्ज कराई 28 शिकायतें, अधिकांश का हुआ मौके पर निस्तारण
Trending Videos

कोटद्वार। ब्लॉक सभागार द्वारीखाल में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में पेयजल, सड़क व बिजली के मुद्दे छाए रहे। बैठक में जनप्रतिनिधियों की ओर से कुल 28 शिकायतें दर्ज कराई गई। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख बीना राणा ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान ही पंचायत व्यवस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल सके। बैठक में सबसे अधिक शिकायतें लोनिवि, पेयजल एवं ऊर्जा निगम से संबंधित रहीं। सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति बाधित होने और विद्युत आपूर्ति में अनियमितता जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीडीसी बैठक में दर्ज सभी शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए और इसकी सूचना शिकायतकर्ताओं को भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण करने और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख नीलम नैथानी, कनिष्ठ उप प्रमुख कौशल्या देवी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह राणा, विक्रम सिंह, अर्जुन सिंह नेगी, बीडीओ जयकृत बिष्ट, लोनिवि दुगड्डा के ईई निर्भय सिंह, जल निगम के सहायक अभियंता बालम सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed