सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Drivers and conductors waited for passengers with umbrellas.

Kotdwar News: छतरियां लेकर यात्रियों का इंतजार करते रहे चालक-परिचालक

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 20 Mar 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors waited for passengers with umbrellas.
कोटद्वार रोडवेज डिपो पर पसरा सन्नाटा और छतरी लगाकर यात्रियों की प्रतीक्षा करते चालक-परिचालक। सं
विज्ञापन
मौसम खराब होने से आमदिनों की अपेक्षा कम चलीं बसें, गिने-चुने यात्री ही बसों में हुए सवार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। ईद से ऐन पहले और वीकेंड को देखते हुए परिवहन निगम की तैयारियों पर बारिश ने पानी फेर दिया। डिपो से रोजमर्रा की अपेक्षा शुक्रवार को कम बसों का संचालन हुआ। यात्री भी गिने-चुने ही मिले। रोडवेज अधिकारियों को काफी निराशा हुई।

कोटद्वार रोडवेज डिपो से दिल्ली के लिए रोजाना 18 से 20 बसों का संचालन होता है। शनिवार को ईद और इसके साथ ही वीकेंड को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में यात्रियों के आने और कोटद्वार में भी पर्याप्त यात्री मिलने की डिपो अधिकारियों को उम्मीद थी। मगर शुक्रवार सुबह से ही बूंदाबांदी जारी होने से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। रोडवेज डिपो पर ज्यादा समय सन्नाटा ही पसरा रहा। कोटद्वार से संचालित कई बसों में गिने-चुने ही यात्री सवार हुए। दिल्ली के लिए संचालित कई बसों में तो यात्री दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। वहीं उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बसें भी एक के बाद एक कोटद्वार पहुंचीं। गिने-चुने यात्रियों को लेकर ही यूपी की रोडवेज बसें दौड़ती रहीं और कोटद्वार रोडवेज डिपो की बसें यात्रियों के इंतजार में खड़ी रहीं। कम ही यात्रियों के साथ बस रवाना हुई। शुक्रवार को दिल्ली के लिए 25 फीसदी कम बसें संचालित हुईं और यात्री भी अन्य दिनों की अपेक्षा एक चौथाई भी नहीं मिले। एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि चालक-परिचालक छतरियां लेकर बसों पर तैनात रहे लेकिन बिगड़े मौसम के कारण यात्री ही नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed