{"_id":"69bbddea509e5aafa80af3b1","slug":"drug-trafficker-arrested-with-cannabis-at-digolikhal-market-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122423-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दिगोलीखाल बाजार से गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दिगोलीखाल बाजार से गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने की कार्रवाई, नशा बेचकर अधिक मुनाफा कमाने के लिए कर रहा था तस्करी
कोटद्वार। धुमाकोट थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिगोलीखाल बाजार के समीप एक नशा तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से दो बैग में 11.68 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई और उसके खिलाफ एनडीपीएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
धुमाकोट थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि एसएसपी सर्वेश पंवार ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को नियमित चेकिंग अभियान चलाकर नशीले पदार्थों के तस्करी, परिवहन और सप्लाई चेन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बुधवार शाम को पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस टीम को दिगोलीखाल बाजार के पास सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसके बैग की तलाशी ली गई तो उससे 11 .68 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस आरोपी सुमित शर्मा निवासी पशुपति विहार काशीपुर को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा बंदरकोट जनपद अल्मोड़ा से खरीदकर लाया था जिसे वह काशीपुर में एक व्यक्ति को बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Trending Videos