{"_id":"6a202fd86e1c3cb38a0abd6e","slug":"drunken-biker-collides-with-scooter-couple-injured-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124119-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नशे में धुत बाइक सवार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नशे में धुत बाइक सवार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपती घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी बाइक सवार को दबोचा, वाहन किया सीज
दुगड्डा (कोटद्वार)। पौड़ी नेशनल हाईवे पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा के निकट ताड़केश्वर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दंपती की स्कूटी को एक नशे में धुत बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी चालक को चेकपोस्ट पर पकड़ लिया और उसकी बाइक सीज कर दी है।
दुगड्डा चौकी पुलिस के अनुसार कोटद्वार के लालपानी निवासी तीरथ सिंह पुंडीर अपनी पत्नी देवेश्वरी देवी के साथ बुधवार अपराह्न ताड़केश्वर मंदिर से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। दुगड्डा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट पौड़ी हाईवे पर पीछे से आ रही एक बाइक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल दंपती को उठाकर उपचार के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा पहुंचाया। दुर्घटना में दोनों के हाथ और पैरों में चोट आई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर बाइक चालक की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता से आरोपी को चेकपोस्ट पर हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक केडी शर्मा ने बताया कि आरोपी बाइक चालक विजय निवासी झंडीचौड़ कोटद्वार को गिरफ्तार कर कोतवाली कोटद्वार भेज दिया गया है। उसकी बाइक सीज कर दी गई है। घायल दंपती की ओर से दुर्घटना के संबंध में शिकायत दी गई है जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos