{"_id":"696e1acc7eafdb267f047dd2","slug":"eleven-complaints-were-registered-at-the-multi-purpose-camp-and-86-people-benefited-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121192-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बहुउद्देशीय शिविर में 11 शिकायतें दर्ज, 86 लोगों को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बहुउद्देशीय शिविर में 11 शिकायतें दर्ज, 86 लोगों को मिला लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 19 Jan 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो (कोटद्वार)। बीरोंखाल ब्लॉक की न्याय पंचायत डुमैला मल्ला में सोमवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 11 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान 86 पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में लगभग 204 स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि, उद्यान सहित कुल 23 विभागों के विभागीय अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर लाभ भी प्रदान किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख कुलदीप नेगी, नोडल अधिकारी शिविर एवं कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजबीर सिंह, लोनिवि के अधिशासी अभियंता लोकेश सारस्वत, तहसीलदार शंकर सिंह, बीडीओ सुदर्शन सिंह बुटोला आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos