सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Employees provided with information on digital technologies at the workshop.

Kotdwar News: कार्यशाला में कर्मचारियों को दी डिजिटल की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 16 Apr 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Employees provided with information on digital technologies at the workshop.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से पीजी कॉलेज में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों को प्रबंधन सूचना प्रणाली, समर्थ पोर्टल, कार्यालय प्रबंधन, आधिकारिक नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग व सूचना का अधिकार के बारे में जानकारी दी।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ महा विद्यालय के प्राचार्य प्रो पंकज पंत ने किया। उन्हाेंने कहा कि इस डिजिटल युग में हमें समय समय पर नवीनतम तकनीकों को सीखना आवश्यक है। कार्यक्रम का एक उद्देश्य शिक्षकों के कार्यभार को कम करना भी है। इस प्रकार के प्रशिक्षण से शिक्षकों के गैर शैक्षणिक कार्यभार को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डॉ. विनोद कुमार और डॉ. कैलाश रावत ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य कर्मचारियों की प्रशासनिक दक्षता एवं डिजिटल कौशल को सुदृढ़ करना था। इस दौरान उन्होंने प्रबंधन सूचना प्रणाली, समर्थ पोर्टल, कार्यालय प्रबंधन, आधिकारिक नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग तथा सूचना का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत से जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. सुनीता मेहता, निशांत, गजेंद्र पडियार, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed