{"_id":"6a1ed60ade10f5aff603d8aa","slug":"even-after-two-years-the-11-danger-zones-have-not-been-treated-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124088-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दो साल बाद भी नहीं हुआ 11 डेंजर जोन का ट्रीटमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दो साल बाद भी नहीं हुआ 11 डेंजर जोन का ट्रीटमेंट
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुर्गादेवी मंदिर के समीप डेंजर जोन से गिर रहे पत्थर
मंत्री सतपाल महाराज की कार भी हो चुकी है क्षतिग्रस्त
कोटद्वार। वर्ष 2023 की आपदा के बाद पौड़ी नेशनल हाईवे पर कोटद्वार और दुगड्डा के बीच बने 11 नए डेंजर जोन का अब तक ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है। मानसून से पहले हुई शुरुआती बारिश में ही दुर्गादेवी मंदिर क्षेत्र के डेंजर जोन से पत्थर और मलबा गिरने लगा है जिससे बरसात के दौरान मार्ग पर आवाजाही प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
आपदा के दौरान हाईवे को काफी नुकसान पहुंचा था। कई दिनों तक बंद मार्ग को जेसीबी और पोकलेन की मदद से खोला गया था। केंद्र सरकार के निर्देश पर एनएच प्रशासन ने टीएचडीसी से थर्ड पार्टी सर्वे कराया था। फिर डेंजर जोन के ट्रीटमेंट के लिए केंद्र सरकार ने 69 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है।
शनिवार को हुई तेज बारिश के दौरान दुर्गादेवी मंदिर के समीप स्थित डेंजर जोन से बोल्डर और मलबा गिरने से यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान मंत्री सतपाल महाराज के वाहन का अगला शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं, कई स्थानों पर डामरीकरण नहीं होने से मार्ग खोखला हो चुका है जिससे बरसात में परेशानी बढ़ सकती है। दुगड्डा निवासी जीसी गौड़, प्रदीप बडोला, आमसौड़ के क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह, समाजसेवी इंद्रमोहन जुयाल ने सड़क के डामरीकरण और डेंजर जोन के शीघ्र ट्रीटमेंट की मांग की है।
विज्ञापन
यह है एनएच प्रशासन की तैयारी
एनएच प्रशासन की ओर से बरसात में कोटद्वार व दुगड्डा के बीच दो पोकलेन, दो जेसीबी व दो डंपर तैनात रहेंगे। पोकलेन मशीनें आमसौड़ व पांचवें मील रपटे के पास, जेसीबी सिद्धबली बैरियर व दुर्गादेवी मंदिर क्षेत्र में खड़ी होंगी। डंपर से सड़क पर आए मलबे का ढुलान होगा।
11 डेंजर जोन के ट्रीटमेंट के लिए केंद्र सरकार से 69 करोड़ की धनराशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया जारी है। टेंडर होने व बांड बनने के बाद ठेकेदार की ओर से डेंजर जोन के ट्रीटमेंट का कार्य शुरू किया जाएगा। बरसात में दो पोकलेन, दो जेसीबी मशीनें व दो डंपर की मदद से मार्ग को दुरुस्त रखने का प्रयास होगा।
- आशीष कुमार सैनी, जेई एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट।

Trending Videos