सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Explained the nuances of safe traffic to the students

Kotdwar News: विद्यार्थियों को समझाई सुरक्षित यातायात की बारीकियां

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 01 Jun 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Explained the nuances of safe traffic to the students
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कोटद्वार। परिवहन विभाग की ओर से भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी दी गई और हेलमेट व फर्स्ट एड किट वितरित किए गए। कार्यशाला में आरटीओ विमल पांडेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का विषय नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। प्राथमिक उपचार, आपातकालीन सेवाओं से संपर्क और दुर्घटना पीड़ितों की सहायता से संबंधित जानकारियां भी साझा की गईं। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) अंशुल बिष्ट ने विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यशाला में प्राध्यापक व विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed