सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Export Help Desk Established at the DIC; Entrepreneurs to Receive Guidance

Kotdwar News: डीआईसी में बना निर्यात हेल्प डेस्क, उद्यमियों को मिलेगा मार्गदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 03 Jun 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Export Help Desk Established at the DIC; Entrepreneurs to Receive Guidance
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र में हुई निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला
Trending Videos

कोटद्वार। जिला उद्योग केंद्र में स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने और जनपद में निर्यात गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान निर्यातकों और उद्यमियों की सहायता के लिए जिले का पहला निर्यात हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया।
कार्यशाला में डीआईसी के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग की उपस्थिति और विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) के उप महानिदेशक हेमंत कुमार के सहयोग से विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (फियो) की उप निदेशक मनीषा झा ने निर्यातकों के लिए उपलब्ध सेवाओं और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएसएमई मंत्रालय, हल्द्वानी के सहायक निदेशक अमित मोहन ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए संचालित योजनाओं और प्रोत्साहन की जानकारी दी। वहीं, एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधि अमोल शर्मा ने निर्यात इकाइयों के लिए वित्तीय सहायता, ऋण सुविधाओं और बैंकिंग सेवाओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। सिडकुल निर्माता संघ, ग्रोथ सेंटर सिगड्डी के सचिव विवेक चौहान ने कहा कि जनपद में निर्मित उत्पादों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान बनाने की पर्याप्त संभावनाएं हैं। कार्यक्रम में प्रबंधक उपासना सिंह, आरपी आर्य सहित अन्य अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed