फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Factory workers administered a pledge to give up drugs.

Kotdwar News: फैक्टरी कर्मचारियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

Tue, 23 Jun 2026 04:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 23 Jun 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
Factory workers administered a pledge to give up drugs.
कण्वघाटी/कोटद्वार। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोध दिवस के उपलक्ष्य पर एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाया गया। कोटद्वार पुलिस ने जशोधरपुर फैक्टरियों में कार्यरत कर्मचारियों को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसआई शशि भूषण जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने कर्मचारियों को नशे के रूप में सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम में कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं इसके सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। श्रमिकों ने स्वयं व अपने परिवार को नशीले पदार्थों शराब, ड्रग्स, तंबाकू आदि से दूर रखने की शपथ ली।
विज्ञापन

श्रमिकों ने एक स्वस्थ, सुरक्षित व समृद्ध समाज के निर्माण में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की वचनबद्धता दोहराई। पुलिस की ओर से सभी श्रमिकों को केंद्र सरकार की ओर से जारी नेशनल टोल फ्री डी-एडिक्शन हेल्पलाइन नंबर 14446 एवं ड्रग्स शिकायत नंबर 9412029536 की जानकारी भी दी। जागरूकता अभियान में एसआई राजाराम डोभाल, सुशील कुमार, दीपक मेवाड़, रविंद्र भट्ट, राखी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed