{"_id":"6970d1679295b5d4570df590","slug":"farmers-take-to-the-streets-to-protest-against-the-threat-posed-by-wild-animals-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121241-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: वन्यजीवों की दहशत के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: वन्यजीवों की दहशत के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 21 Jan 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना के साथ मिलकर किया प्रदर्शन, वन विभाग के अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन
कालागढ़/कोटद्वार। कार्बेट टाइगर रिजर्व से सटे जनपद बिजनौर के दर्जनों सीमावर्ती गांवों के खेतों में वन्यजीवों से फसलों को हो रहे नुकसान पर किसानों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शिव सेना के बैनर तले प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वन्यजीवों को जंगल में रोकने की मांग करते हुए वन अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे।
बुधवार को कालागढ़ की सीमा के दर्जनों गांवों के किसान व नागरिक शिवसेना यूबीटी के बैनर तले सड़कों पर उतर आए। जिलेभर से आए शिव सैनिक, भवानी सेना, किसान, ग्रामीण पुराना कालागढ़ के सुरक्षा बैरियर एक से स्टील ब्रिज पर पहुंचे। वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा, वन्यजीवों को जंगलों में रोकने, सीमा पर सोलर फेंसिंग कराने, बिजनौर की वन चौकी बनाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। वन विश्राम गृह पहुंचकर शिव सेना के जिलाध्यक्ष संजय राणा ने किसानों की समस्या को कार्बेट टाइगर रिजर्व व नगीना रेंज के वन अधिकारियों के सामने रखा।
आरके आर्य, परशुराम, सरदार कुलदीप सिंह, मनवीर सिंह, महेंद्र सिंह सिरोही, विनोद काला, हाजी रईस अहमद, दीपक सिरोही, चंद्रपाल सिंह, सोनम त्यागी, राधिका देवी, विजय लक्ष्मी रावत, कुलजीत कौर आदि ने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रोष जताया।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के उप प्रभागीय वनाधिकारी अमित ग्वासीकोटि, नगीना के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा व एनके रूवाली को ज्ञापन सौंपा गया। शिव सैनिकों, किसानों व ग्रामीणों की मांग पर उपप्रभागीय वनाधिकारी अमित ग्वासीकोटि ने सीमा पर गश्ती दलों की संख्या बढ़ाने, वन्यजीवों को सीमा पार जाने से रोकने, मीरापुर से पुराना कालागढ़ तक सोलर फेंसिंग सर्वे 22 जनवरी से शुरू करने व 25 जनवरी से कार्य कराने, नगीना के वन क्षेत्राधिकारी ने सीमा पर बिजनौर वन चौकी स्थापित कराने की कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
Trending Videos