सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Former Prime Minister Rajiv Gandhi remembered on his death anniversary.

Kotdwar News: पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 21 May 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Rajiv Gandhi remembered on his death anniversary.
विज्ञापन
कोटद्वार, दुगड्डा व लैंसडौन में आयोजित हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Trending Videos

कोटद्वार/दुगड्डा/लैंसडौन। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठियों में वक्ताओं ने उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार और सच्चा राष्ट्र नायक बताया।
महानगर कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार, दुगड्डा और लैंसडौन के गांधीचौक में आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण सहित कई नेता मौजूद रहे। इनमें शूरवीर सिंह खेतवाल, विजय माहेश्वरी, प्रवीण रावत, सुधा असवाल और पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह शामिल थे। दुगड्डा में नगर कांग्रेस अध्यक्ष रितेश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव जखमोला और पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल उपस्थित थे। लैंसडौन में नगर अध्यक्ष रोशन शाह, जिला उपाध्यक्ष गंभीर रावत, राजेश अग्रवाल, मधुसूदन, हबीब रहमान, महबूब आलम और मोहम्मद भूरा ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed