{"_id":"6a0dad499bdcbbde0f01a5f9","slug":"two-chain-snatchers-from-bawariya-gang-arrested-in-panipat-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123806-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बावरिया गैंग के दो चेन स्नेचर पानीपत से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बावरिया गैंग के दो चेन स्नेचर पानीपत से गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 20 May 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्य आरोपी पर कई केस, उसकी पत्नी अब भी फरार, गिरफ्तार महिला साथी की जांच शुरू
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र में घमंडपुर निवासी एक महिला से हुई चेन स्नेचिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में बावरिया गैंग के दो चेन स्नेचर को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। मुख्य आरोपी की पत्नी अब भी फरार है।
कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि 9 मई को महिला लालबत्ती चौराहे से टैंपो से घर जा रही थी। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बातचीत और धक्का-मुक्की का बहाना बनाकर उनकी सोने की चेन चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने साक्ष्यों, सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण करने के साथ ही सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को दो आरोपियों को पानीपत से पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेंद्र उर्फ नरेश, निवासी मोहल्ला विकासपुरी, सेक्टर-29, पानीपत और मुस्कान, निवासी खेड़ा, जिला जींद, हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से 23,500 रुपये की नकदी और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की। पुलिस के अनुसार राजेंद्र उर्फ नरेश एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ पानीपत में 12 प्राथमिकी दर्ज हैं। उसकी पत्नी बबीता अभी भी फरार है।
विज्ञापन
वहीं, कोतवाल प्रदीप नेगी ने आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद बताया कि वे बावरिया जाति से है। नौ मई को कोटद्वार स्थित सिद्धबली मंदिर जाने की योजना बनाकर निकले थे। लालबत्ती चौक पर महिला के गले से सोने की चेन झटक ली। राजेंद्र कार से उतरा जबकि मुस्कान और बबीता महिला के साथ टैंपो में बैठ गए और उसे बातों में उलझाया। मौका पाकर दोनों ने महिला के गले से सोने की चेन चुरा ली और फरार हो गई। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी की गई चेन पानीपत में 80 हजार रुपये में बेची और रकम आपस में बांट ली।

Trending Videos