सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Indian Army Common Entrance Exam from June 1

Kotdwar News: भारतीय सेना की सामान्य प्रवेश परीक्षा 1 जून से

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 20 May 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Common Entrance Exam from June 1
विज्ञापन
लैंसडौन। भारतीय सेना ने अग्निवीर और जूनियर कमिशंड ऑफिसर/अन्य रैंक (जेसीओ/ओआर) की भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) की तिथि घोषित कर दी है। देशव्यापी परीक्षा 1 जून से 12 जून, 2026 के बीच देश के 206 शहरों के 403 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी जिसमें 22 विभिन्न भर्ती श्रेणियों के उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें गढ़वाल क्षेत्र के अंतर्गत हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग के पात्र उम्मीदवार शामिल होंगे। आवेदकों के लिए आधिकारिक हॉल टिकट (प्रवेश पत्र) डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह जानकारी देते हुए निदेशक सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन आरएस पंवार ने बताया कि प्रवेश पत्र 15 मई, 2026 से ही आधिकारिक जॉइन इंडियन आर्मी पोर्टल पर लाइव कर दिए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट जॉइन इंडियन आर्मी डॉट कॉम पर लॉगइन कर प्रवेशपत्र डाउनलोड कर प्रिंट कराया जा सकता है। आवेदन करने वालों को प्रवेशपत्र पर अंकित अपनी परीक्षा शिफ्ट, निर्धारित केंद्र और रिपोर्टिंग संबंधी दिशा-निर्देशों को जांच लेने की सलाह दी गई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed