{"_id":"69da5512d9798b611e0a6812","slug":"gmou-engaged-in-preparations-for-the-char-dham-yatra-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-122960-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटी जीएमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटी जीएमओयू
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
100 से अधिक वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी, यात्रा के लिए सज रहे वाहन
कोटद्वार। जीएमओयू की ओर से चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। जीएमओयू 380 बसों के बेड़े में से 250 वाहनों को चारधाम यात्रा के लिए तैयार कर रहा है। कंपनी का प्रयास है कि चारधाम यात्रा के दौरान पहाड़ के लोकल रूटों पर चलने वाली सेवाएं प्रभावित न हो। इसके लिए कंपनी ने स्थानीय सेवाओं और चारधाम में भेजने के लिए वाहनों का 60:40 अनुपात बनाया है।
जीएमओयू के यातायात प्रबंधक दीपक नेगी ने बताया कि इन दिनों मोटर मालिक अपने वाहनों की रिपेयरिंग से लेकर पेंटिंग कार्य कराने में जुटे हैं। बसों को चारधाम यात्रा के लिहाज से सजाया संवारा जा रहा है। बसों के ग्रीन कार्ड बनाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कुल बसों के बेड़े से 40 फीसदी वाहन ही चारधाम यात्रा पर भेजे जाने की योजना है। कंपनी को देश के विभिन्न प्रांतों से चारधाम जाने के लिए बुकिंग मिलनी शुरू हो गई है।
18 अप्रैल से वाहनों की हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रवानगी शुरू होने लगेगी। एआरटीओ आफीस कोटद्वार से अब तक 100 से अधिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बनकर तैयार हो गए हैं। कोटद्वार से पहाड़ के रूटों बैजरो, थलीसैंण, पौड़ी रूट, सैंधार, देवीखेत रूट, पौड़ी श्रीनगर रूट और ब्रांच रूटों पर यथावत बस सेवाएं चलती रहेंगी।
कोटद्वार से लालढांग होते हुए हरिद्वार के लिए चलने वाली सेवाएं भी जारी रहेंगी। वाहन स्वामी विनोद कुमार ने बताया कि ज्यादातर वाहन गैराज व सर्विस सेंटरों पर मरम्मत व सौंदर्यीकरण के लिए गई हैं। कंपनी के पदाधिकारियों और वाहन स्वामियों को इस साल की यात्रा अच्छी चलने की उम्मीद है।
Trending Videos