सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mahavir's golden spirit even at the age of 70

Kotdwar News: 70 की उम्र में भी महावीर का गोल्डन जज्बा

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 11 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Mahavir's golden spirit even at the age of 70
दिल्ली में आयोजित नेशनल मास्टर्स गेम्स में पदक जीतने वाले कोटद्वार के मास्टर एथलीट महावीर सिंह
विज्ञापन
नेशनल मास्टर्स गेम्स में जीते एक स्वर्ण समेत तीन पदक
Trending Videos

दिल्ली में 9 अप्रैल से चल रहे मास्टर गेम्स, उत्तराखंड के खाते में आए 19 पदक
कोटद्वार। दिल्ली में आयोजित नेशनल मास्टर्स गेम्स में कोटद्वार के पदमपुर सुखरो निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त इंजीनियर एवं मास्टर एथलीट महावीर सिंह बिष्ट ने 70 वर्ष व इससे अधिक आयु वर्ग में एक स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में 9 अप्रैल से नेशनल मास्टर्स गेम्स आयोजित हो रहे हैं। प्रतियोगिता में उन्होंने उत्तराखंड की ओर से खेलते हुए 3,000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, 1500 मीटर दौड़ व 200 मीटर दौड़ में कांस्य समेत कुल 03 पदक जीते। प्रतियोगिता में देश के 14 राज्यों के 30 वर्ष से अधिक आयु के करीब 800 खिलाड़ियों की ओर से प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य के खाते में 19 पदक आए हैं। वर्तमान में वह शहीद मुकेश बिष्ट एकेडमी के कोच से प्रशिक्षण भी ले रहे रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच तालिब खान को दिया है। वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर में सभी प्रतियोगिताओं में व मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करते हुए अनुशासन और जुनून के साथ कोटद्वार क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। खेलों से जुड़कर ही युवा एक स्वस्थ, अनुशासित जीवन शैली अपनाते हुए समाज व देश के विकास में योगदान कर सकते हैं।
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed