{"_id":"6a1d8c8d9f82da864208ec19","slug":"government-primary-school-toliondand-teacher-laxman-singh-rawat-mysteriously-missing-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-124078-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: राप्रावि तोलियोंडांडा के शिक्षक लक्ष्मण सिंह रावत रहस्यमयी ढंग से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: राप्रावि तोलियोंडांडा के शिक्षक लक्ष्मण सिंह रावत रहस्यमयी ढंग से लापता
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- वित्तीय अनियमितता के लगे थे आरोप, निराधार पाए गए थे
कोटद्वार। विकासखंड रिखणीखाल के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय तोलियोंडांडा के प्रभारी प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह रावत रविवार सुबह से रहस्यमयी ढंग से लापता हैं। रिखणीखाल और कोटद्वार पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।
रिखणीखाल थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने बताया कि अनीता रावत ने दर्ज गुमशुदगी में बताया है कि उनके पति लक्ष्मण सिंह रावत रविवार सुबह करीब नौ बजे से लापता हैं। काफी तलाशने पर भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। लक्ष्मण सिंह के छोटे भाई सतवीर रावत ने फोन पर बताया कि लक्ष्मण विगत तीन वर्षों से अपने ही गांव के तोलियोंडांडा स्कूल में कार्यरत हैं। कुछ लोगों ने उन पर विद्यालय में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए थे। विभागीय जांच में आरोप निराधार पाए गए। उन्हें स्थानांतरण के लिए परेशान किया जा रहा था। वे तनाव में रहने लगे थे। अनुमान है कि इसलिए वे बिना बताए घर से निकल गए। थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि लक्ष्मण सिंह रावत रोडवेज बस से कोटद्वार में उतरे। इसके बाद से फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं लग रहा है। कोटद्वार पुलिस की मदद से तलाश जारी है। वहीं, शिक्षक के लापता होने की सूचना पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पौड़ी गढ़वाल ने जनपद के सभी शिक्षकों से लक्ष्मण सिंह रावत को खोजने व उनके परिवार का साथ देने के लिए कहा। वहीं, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ पौड़ी गढ़वाल के अध्यक्ष मनोज जुगरान ने कहा कि जनपद में किसी भी स्तर पर शिक्षकों के मानसिक शोषण की घटनाओं पर संगठन चुप नहीं बैठेगा।
Trending Videos