{"_id":"697a15bc3d36c2e6ba04f09c","slug":"govind-nagar-main-road-falls-victim-to-encroachment-pedestrians-suffer-near-the-depot-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121386-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अतिक्रमण की भेंट चढ़ा गोविंद नगर मुख्य मार्ग, डिपो के पास राहगीर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अतिक्रमण की भेंट चढ़ा गोविंद नगर मुख्य मार्ग, डिपो के पास राहगीर बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 28 Jan 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बस संचालन में अवरोध होने और ई-रिक्शा के जमघट से भी बन रही समस्या
कोटद्वार। गोविंद नगर की सघन आबादी से जुड़े मुख्य मार्ग पर किया गया अतिक्रमण लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। रोडवेज डिपो की बसों एवं भारी वाहनों के आवागमन के दौरान मार्ग पर लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं।
कोटद्वार रोडवेज डिपो के सामने से गोविंद नगर की सघन आबादी के लिए मुख्य मार्ग गुजरता है। मार्ग पर रोडवेज डिपो के सामने ही खाने के तीन होटल अतिक्रमण कर चलाए जा रहे हैं। वहीं मोड़ पर भी होटल खोला गया है। मार्ग से स्थानीय लोगों का दोपहिया वाहनों एवं कारों से आना-जाना रहता है। इस बीच रोडवेज डिपो की बसों की भी आवाजाही रहती है। इस दौरान स्थान के अभाव में लोगों के निजी वाहनों एवं बसों का संचालन दिन में कई बार प्रभावित हो रहा है। इससे बार-बार जाम की स्थिति बन रही है।
डिपो के बाहर तिराहे पर बसें खड़ी होने से चालक ने डिपो परिसर से ही बस को मोड़कर ले जाने की कोशिश की। पर्याप्त स्थान नहीं मिलने के कारण काफी देर तक बस नहीं मुड़ सकी और मार्ग पर जाम लग गया। जाम में फंसे लोग कभी सड़क पर ठेले खड़े कर चलाए जा रहे होटलों को देखते, तो कभी बस मोड़ने में असहज महसूस कर रहे चालक को।
डिपो कर्मचारियों और होटल पर खाना खा रहे लोगों के दोपहिया वाहनों को हटाने की काफी जद्दोजहद के बाद कुछ जगह बनी और बस मुड़ सकी। तब जाकर गोविंद नगर आवागमन कर रहे लोग मार्ग से गुजर सके। क्षेत्रवासियों ने मार्ग पर अतिक्रमण और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
Trending Videos