सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Greetings of Holi were given by applying gulal to each other...

Kotdwar News: एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दीं होली की बधाइयां....

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 02 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Greetings of Holi were given by applying gulal to each other...
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों की ओर से किया गया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
Trending Videos

कोटद्वार। होली मिलन कार्यक्रमों में लोगों ने एकदूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं। शिक्षण संस्थानों में भी बच्चों ने जमकर होली खेली।
राजकीय पीजी कॉलेज कोटद्वार में हुए होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवभूमि उत्कर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, अपितु प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का पावन पर्व है। छात्रसंघ महासचिव एवं नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र के अध्यक्ष अनुराग कंडवाल को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए विजय श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. रमाकांत कुकरेती की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में गेप्स के निदेशक राम भरोसा कंडवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष विकास कुमार, सहसचिव भूमिका जोशी, छात्र महासंघ अध्यक्ष अमित काला, नमन भटनागर आदि मौजूद रहे। संचालन अनुराग थापा ने किया।
एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप की संस्थाओं में होली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली। विद्यार्थियों ने सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संकल्प लेते हुए होली गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। प्रबंधन निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी, उपनिदेशिका सोनम कोठारी आदि मौजूद रहे। पदमपुर सुखरो स्थित एसडीकेडी एजुकेशनल एकेडमी में बच्चों ने जमकर होली खेली। प्रधानाचार्य सुमन मैंदोला ने बच्चों को रासायनिक रंगों से दूर रहने की सलाह दी। अंकिता नेगी, गीतांजलि, रश्मि, सोनाली, शीतल, राखी, आकृति आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
होली पर उड़े रे गुलाल... गीत पर झूमे होल्यार
कोटद्वार। भाबर के उमरावपुर में होल्यारों ने होली पर्व परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया। घर-घर जाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होल्यारों की टोली ने पारंपरिक परिधान पहन घर-घर पहुंच ढोलक, हारमोनियम और चिमटे की धुन पर फूलों से मथुरा छाई रहे..., घर-घर धर्म प्रचार बोलो..., चल मुड़ जावन तुझे मारेंगे..., शिव के मन माही बसे काशी..., खोलो किवाड़ चलो मत अंदर..., रंग बरसे भीगे चुनर वाली..., होलिया में उड़े गुलाल छायो रंग केसरिया..., होली खेले तो म्हारा बागां में आज्यो..., होली खेल रहे नंदलाल गोकुल की कुंज गलिन में..., बाबा नंद के द्वार मची रे होली... आदि होली गीतों व भजनों पर नृत्य किया। पंडित सुनील खंतवाल, भारत जदली, महेंद्र ध्यानी, दीपेंद्र ध्यानी, अनिल ध्यानी, जनार्दन प्रसाद, अर्पित केष्टवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed