सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Inspire Award: Prize money of Rs 10,000

Kotdwar News: इंस्पायर अवार्ड में मिली 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 06 Mar 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
Inspire Award: Prize money of Rs 10,000
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। जनपद पौड़ी के 186 विद्यार्थियों में राउप्रावि उमरैला की की छात्रा दिव्यांशी को इंस्पायर अवार्ड के तहत केंद्र सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
Trending Videos

इंस्पायर अवार्ड के अंतर्गत विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान के नवाचार के लिए प्रोजेक्ट बनाते हैं। शिक्षासत्र 2025-26 में जनपद पौड़ी में 186 बालक-बालिकाओं का चयन हुआ। इनमें विकासखंड दुगड्डा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरैला की छात्रा दिव्यांशी रावत शामिल रही। दिव्यांशी को बतौर पुरस्कार 10 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। विद्यालय से पारस नेगी, विराज नेगी, अक्षित रावत ने भी प्रतिभाग किया था। प्रधानाध्यापिका अर्पणा ने बताया कि प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच मिलने पर उन्हें अवश्य सफलता मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed