{"_id":"6a1ed825a14e5b010206cb55","slug":"issue-of-repairing-the-simalsain-rikhnikhal-mule-track-raised-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124090-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सिमलसैंण-रिखणीखाल खच्चर मार्ग की मरम्मत का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सिमलसैंण-रिखणीखाल खच्चर मार्ग की मरम्मत का मुद्दा उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार रिखणीखाल में एसडीएम की अध्यक्षता में हुआ तहसील दिवस
कोटद्वार। ब्लॉक सभागार रिखणीखाल में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में कुल 22 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य की अध्यक्षता में हुई तहसील दिवस की कार्रवाई में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए समाधान की मांग की। ग्राम पंचायत सिमलसैंण की प्रधान रिंकी देवी ने क्षतिग्रस्त सिमलसैंण-रिखणीखाल खच्चर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह रावत ने वड्डाधार स्थित आईटीआई रिखणीखाल में प्रशिक्षण कार्य शुरू कराने का मुद्दा उठाया। डाबरी के प्रधान हरेंद्र सिंह नेगी ने डाबरी वल्ली गांव में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल रावत ने किल्बोखाल-छानीखाल मार्ग पर किल्बोखाल से सुल्मोड़ीखाल के बीच क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और रिखणीखाल-किल्बोखाल मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग उठाई। बयेला तल्ला निवासी राजेंद्र प्रसाद सुंद्रियाल ने बनगढ़-किल्बोखाल पुरानी पेयजल योजना की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos