सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jagar Samrat Padmashree Pritam Bharatwan gave a colourful performance.

Kotdwar News: नारायणी मेरी दुर्गा भवानी... पर झूमे दर्शक

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 01 Mar 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Jagar Samrat Padmashree Pritam Bharatwan gave a colourful performance.
विज्ञापन
जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने दी रंगारंग प्रस्तुति
Trending Videos

गढ़वाल राइफल्स ने डाइस स्टेडियम में किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स की ओर से होली पर्व पर डाइस स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के नाम पर रही। इस मौके पर उन्होंने लोकगीतों, जागर की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। भरतवाण ने नारायणी मेरी दुर्गा भवानी...सहित कई जागर गाए।
डाइस स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी व सैन्य परिवार कल्याण की अध्यक्ष रेखा नेगी, पदमश्री जागर सम्राट डॉ. प्रीतम भरतवाण, डिप्टी कमांडेंट कुलदीप सिरोही, सेंटर सूबेदार मेजर नंद किशोर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा देवी जागर नारायणी दुर्गा भवानी... से हुई। उन्होंने मां राज राजेश्वरी, नौरेणी रूप, केदारनाथ धाम जागर की प्रस्तुति देते हुए माहौल को धार्मिकता के रंग में रंग दिया। किमसाड़ी हाट मा...,रौंत्याली रंगोली..., तुम्हारी खुद मा..., मेरा मुलुक चली घूमी ऐली..., मोहना तेरी मुरली बाजी..., भाना बिछोण बाडुली..., हिट मेरी सौंजाड्या..., नथुली का बीच मेरी बसंती...आदि गीतों की प्रस्तुति दी। लोक गायिका काजल शाह, वसुधा, अर्जुन ने लोकगायक प्रीतम के साथ गीत गाए। इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों, सैन्य परिवारों के अलावा एसडीएम शालिनी मौर्य, उमा रावत, पूर्व प्रधानाचार्य वसुंधरा मायाकोटि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed