सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mammography lab ready at Base Hospital, but no technician available.

Kotdwar News: बेस अस्पताल में मैमोग्राफी लैब तैयार, तकनीशियन नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 18 Jun 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Mammography lab ready at Base Hospital, but no technician available.
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा पत्र

महिलाओं को जांच के लिए करना पड़ रहा है बड़े अस्पतालों का रुख
कोटद्वार। स्तन कैंसर की शुरुआती जांच के लिए बेस अस्पताल में स्थापित मैमोग्राफी लैब का संचालन फिलहाल शुरू नहीं हो पाएगा। लैब पूरी तरह तैयार होने के बावजूद महिला तकनीशियन की तैनाती न होने से इसका उद्घाटन और संचालन टल गया है। अस्पताल प्रशासन ने महिला तकनीशियन की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र भेजा है।

क्षेत्र की महिलाओं को अब तक स्तन कैंसर की जांच के लिए दिल्ली स्थित एम्स सहित अन्य बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। लंबे समय से क्षेत्र में मैमोग्राफी सुविधा की मांग की जा रही थी। सुविधा के अभाव में कई मामलों में बीमारी का समय पर पता नहीं चल पाता था, जिससे महिलाओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) मद से करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बेस अस्पताल परिसर में इमरजेंसी वार्ड के सामने बेसमेंट में मैमोग्राफी लैब स्थापित की गई है। इससे पहले इसी परिसर में एमआरआई, सीटी स्कैन और एक्स-रे जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

मई माह के अंतिम सप्ताह में मैमोग्राफी मशीन और लैब की स्थापना का कार्य पूरा कर लिया गया था। तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी महिला तकनीशियन की नियुक्ति नहीं हो सकी है जिससे लैब शुरू नहीं हो पा रही है।



मैमोग्राफी लैब के संचालन के लिए महिला तकनीशियन की तैनाती होनी है। इसके लिए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र भेजा गया है। तकनीशियन की नियुक्ति होते ही लैब का विधिवत उद्घाटन कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. विजय सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, बेस अस्पताल कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed