सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Missing Teacher Found Safe and Sound at GMOU Bus Stand

Kotdwar News: लापता शिक्षक जीएमओयू बस अड्डे पर मिले सकुशल

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 03 Jun 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Missing Teacher Found Safe and Sound at GMOU Bus Stand
विज्ञापन
साथी शिक्षक ने परिचित ग्रामीण के साथ जीप में बैठाकर भेजा गांव

कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तोल्यूंडांडा से गत रविवार को लापता हुए शिक्षक लक्ष्मण सिंह रावत कोटद्वार स्थित जीएमओयू बस अड्डे में सकुशल मिल गए हैं।
शिक्षक धनपाल सिंह रावत ने बताया कि बुधवार सुबह 4:30 बजे उनके किसी परिचित का फोन आया कि लापता शिक्षक जीएमओयू बस अड्डे में घूम रहे हैं जो कि मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो काॅल कर उन्होंने उनके लक्ष्मण सिंह रावत होने की पुष्टि की व उन्हें परिचित ग्रामीण के साथ उनके गांव तोल्यूंडांडा की जीप में बैठाकर गांव भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी हालत देखकर लग रहा है कि वह भटकते हुए किसी दूसरे स्थान से यहां पहुंचे हैं। लालबत्ती चौराहे के सीसीटीवी कैमरे में उनको 31 मई की शाम को बिजनौर डिपो की बस में जाते हुए देखा गया था। लापता शिक्षक मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। वह जिन कपड़ों में 31 मई को घर से निकले थे। उन्होंने आज भी वही कपड़े पहने हुए थे और भरी गर्मी में वह जैकेट पहने हुए थे।
विज्ञापन
Trending Videos

उधर, रिखणीखाल थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लापता शिक्षक कोटद्वार में सकुशल मिल गए हैं। वह सीधे अपने गांव चले गए हैं। वर्तमान में मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी एसआई कैलाश चंद्र जोशी भी उनकी तलाश में कोटद्वार में ही हैं। अगले एक-दो दिनों में स्थिति सामान्य होने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed