{"_id":"6a3be40557dd021f6101ee2e","slug":"mla-lays-foundation-stone-for-sanglia-nala-road-construction-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-124578-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: संगलिया-नाला सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: संगलिया-नाला सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास
Wed, 24 Jun 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सभा नाला के नाला मल्ला में सड़क कटिंग का काम शुरू कराने का ग्रामीणों को दिया आश्वासन
धुमाकोट/कोटद्वार। विकासखंड नैनीडांडा के अंतर्गत संगलिया-नाला सड़क का शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय विधायक ने इस सड़क के साथ ही ग्राम नाला मल्ला में भी सड़क कटिंग कार्य कराने की बात कही।
लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत ने नैनीडांडा ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख रेखा रावत, कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र पटवाल एवं जिला पंचायत सदस्य मुन्नी ध्यानी की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर संगलिया-नाला सड़क का शिलान्यास किया। पीएमजीएसवाई से सड़क का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि ग्राम सभा नाला के अंतर्गत नाला मल्ला में सड़क बनने से छूट गई थी।
ग्राम सभा नाला के प्रधान बीएस रावत की अध्यक्षता एवं जसपाल सिंह रावत के संचालन में हुए कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील चौहान, विधायक प्रतिनिधि ललित पटवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह रावत, संगलिया बिचला ग्राम सभा के प्रधान नरेंद्र सिंह रावत, शीशपाल सिंह कंडारी, डॉ. सोहन सिंह रावत, मनोज खर्कवाल, राकेश मंदौलिया आदि उपस्थित रहे।