सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   NEET Paper Leak is Unfortunate; Youth Are Being Toyed With: Negi

नीट पेपर लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण, युवाओं के साथ हो रहा खिलवाड़ : नेगी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 14 May 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
NEET Paper Leak is Unfortunate; Youth Are Being Toyed With: Negi
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने उत्तराखंड में अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
Trending Videos

कोटद्वार। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने राज्य निर्माण के बाद उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों ने जिस उत्तराखंड की कल्पना की थी वह अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अव्यवस्था से ग्रस्त है। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी से ठोस पहल की।
पत्रकार वार्ता में उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को दुर्भाग्यपूर्ण और घिनौना अपराध बताया। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है और यह राष्ट्र का सवाल है। शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद समाप्त करने और शिक्षकों की नियुक्ति बंद करने से बेरोजगारी बढ़ी है। रैतपुर और ध्रुवपुर में युवाओं की मौत के मामलों पर उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने बेटियों के खिलाफ बढ़ते जघन्य अपराधों और कानून व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त की। प्रेस वार्ता में विजय नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, शूरवीर खेतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed