{"_id":"69a19d6b520e28eba1037979","slug":"operation-sindoor-and-jalwa-dance-drama-in-the-space-mesmerized-the-audience-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122039-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: ऑपरेशन सिंदूर व अंतरिक्ष में जलवा नृत्य नाटिका ने किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: ऑपरेशन सिंदूर व अंतरिक्ष में जलवा नृत्य नाटिका ने किया मंत्रमुग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
दुगड्डा में शहीद मेले के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां
शहीद व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
दुगड्डा/कोटद्वार। नगर पालिका दुगड्डा व संस्कृति विभाग की ओर से नगर में चल रहे राजकीय शहीद मेले के अंतिम दिन विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। इस दौरान अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही शहीद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। ऑपरेशन सिंदूर व अंतरिक्ष में जलवा नृत्य नाटिका ने जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मेले के तीसरे दिन पालिकाध्यक्ष शांति बिष्ट ने आजाद पार्क में चंद्रशेखर आजाद व क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत, स्वतंत्रता सेनानी बलदेव सिंह आर्य व जयानंद भारती की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए। पालिकाध्यक्ष शांति बिष्ट, ईओ जीपी जोशी, सभासद रेनू सुंदरियाल, सुशीला देवी, अंशु जैन, अतुल अग्रवाल ने शहीद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने शंकर भोले-भाले, ऑपरेशन सिंदूर, राउमावि आमसौड़ ने सीता हरण, गीतांजलि चिल्ड्रन एकेडमी ने नंदा देवी राजजात यात्रा, अंतरिक्ष में जलवा जीआईसी दुगड्डा ने नर सिंह नाटक की प्रस्तुति दी। देर शाम लोकगायक दर्शन फर्स्वाण ने छैला गुलाबी छैला..., झुमैली झुंकयाली..., पाणी का गागरा..., हे नंदा हे गौरा... आदि गीतों की प्रस्तुतियां देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत के परिजन, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति दुगड्डा के अध्यक्ष जीसी गौड़, विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Trending Videos