{"_id":"6a1d7a2cfc3bbe60c0045a93","slug":"pmss-explanation-sought-in-the-case-of-the-employee-who-died-from-burn-injuries-kotdwar-news-c-5-1-drn1086-985096-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: आग से झुलसे कर्मचारी की मौत के मामले पीएमएस का स्पष्टीकरण तबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: आग से झुलसे कर्मचारी की मौत के मामले पीएमएस का स्पष्टीकरण तबल
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 01 Jun 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- सीएमओ ने तीन दिनों के भीतर आख्या उपलब्ध कराने को कहा है।
पौड़ी। रेफर पर रेफर हुए आग से झुलसे कोट ब्लॉक के सेवारत कर्मचारी भरत सिंह भंडारी के मामले में जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. एलडी सेमवाल का स्पष्टीकरण तलब हुआ है। सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने जवाब तलब करते हुए तीन दिनों के भीतर आख्या उपलब्ध कराने को कहा है। डॉ. शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीज के उपचार में कोई लापरवाही नहीं बरती गई लेकिन एम्स ऋषिकेश से अस्पताल प्रबंधन ने समन्वय स्थापित नहीं किया। वहीं पीएमएस डॉ. सेमवाल ने बताया कि मरीज आग से करीब 78 फीसदी झुलस गया था, चिकित्सकों की टीम ने सही से उपचार के बाद ही रेफर किया था। कोट ब्लॉक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक भंडारी बीते शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लगी आग से झुलस गए थे। स्वास्थ्य केंद्र कोट से जिला अस्पताल, एम्स ऋषिकेश और फिर इंद्रेश अस्पताल रेफर होने के चलते मरीज ने दम तोड़ दिया था। वहीं पौड़ी कोतवाली के प्रभारी कोतवाल जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
Trending Videos