फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Prachi Negi honored for major achievement in painting.

Kotdwar News: चित्रकला में बड़ी उपलब्धि के लिए प्राची नेगी को किया सम्मानित

Sat, 25 Jul 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 25 Jul 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Prachi Negi honored for major achievement in painting.
कोटद्वार। एमकेवीएन सीनियर सेकेंड्री स्कूल कण्वघाटी की सातवीं की छात्रा प्राची नेगी की ओर से इंडियन टैलेंट ओलंपियाड प्रतियोगिता में बनाई गई। चित्रकला को देशभर की हजारों उत्कृष्ट कलाकृतियों में चयनित कर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या सुनीता नैथानी ने बताया कि प्राची नेगी की यह उत्कृष्ट कृति देश के युवाओं की सृजनात्मक सोच, देशभक्ति एवं सामाजिक जागरूकता के प्रतीक के रूप में प्रधानमंत्री को भेजी गई है। इंडियन टैलेंट ओलंपियाड द्वारा प्राची नेगी को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए स्वर्ण पदक एवं प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप के प्रबंधक प्रकाश चंद्र कोठारी, शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी, कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली ने प्राची को प्रोत्साहित करते हुए बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शांति गुसाईं, पुष्पा केष्टवाल, नितिश कुमार, अतुल बडोला, पुष्कर कुमार, शैलेंद्र सिंह, विवेक, रितु, आकृति लखेड़ा, हिमानी, उमंग शर्मा, सीमा पटवाल आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed