सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Prepare a strong roadmap and work towards increasing income: Regional Manager

मजबूत रोडमैप तैयार कर आय बढ़ाने में जुटें : क्षेत्रीय प्रबंधक

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 28 Feb 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Prepare a strong roadmap and work towards increasing income: Regional Manager
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया कोटद्वार रोडवेज डिपो का निरीक्षण
Trending Videos

कोटद्वार। उत्तराखंड परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक देहरादून ने रोडवेज डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब डिपो के पास बसों की कोई कमी नहीं है। मजबूत रोडमैप के साथ डिपो को अपनी आय बढ़ानी ही होगी।
शनिवार को कोटद्वार पहुंचे क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चौहान ने कार्यालय अभिलेख देखे और निर्माणाधीन नए भवन का भी निरीक्षण किया। आरएम ने निर्माण में तीव्रता लाने को कहा। उन्होंने एआरएम अनुराग पुरोहित से कोटद्वार से संचालित प्रमुख बस सेवा और उन पर लगाई गईं बसों की स्थिति की जानकारी की। एआरएम ने बताया कि कोटद्वार से नजीबाबाद के बीच हाईवे निर्माणाधीन है। 24 में से करीब 15 किलोमीटर सड़क काफी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरमैन द्वारा सामान का अभाव बताया जाता है। जिस कारण कई बार बसें सही समय पर फिट नहीं हो पा रही है और एकल बस सेवा को रद्द करना पड़ रहा है। आरएम ने एआरएम को महत्वपूर्ण रूट पर नई बस को लगाने और पुरानी बसों को समय पर फिट रखने के लिए कार्यशाला से व्यापक संपर्क बनाने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि बसों के बेड़े में इजाफा होने के साथ ही अब डिपो प्रशासन का लक्ष्य आय में इजाफा होना चाहिए।

ऑक्शन के लिए प्रस्तावित कीं पांच बसें
बीएस-3 श्रेणी की एक बस ऑक्शन हो चुकी है, जबकि इसी श्रेणी की चार और बसों को ऑक्शन के लिए प्रस्तावित कर दिया गया है। निगम की कुल 55 बसों में पांच बसें कम होने से अब 50 शेष बसें रह गई हैं।

- बढ़ेगी एक अनुबंधित बस
कोटद्वार डिपो में अनुबंधित बसों के बेड़े अब तक 20 बसें शामिल हैं, लेकिन मार्च में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एक अनुबंधित बस कोटद्वार डिपो को और मिलने जा रही है।

देहरादून रीजन में 152 चालकों की कमी बनी हुई है। एजेंसी चालकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। चालकों की कमी से बसों का संचालन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। -सुरेश चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed