{"_id":"69c9277873f6fba0390d0ac1","slug":"repair-work-was-scheduled-to-be-completed-within-three-months-yet-remains-unfinished-even-after-six-months-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122646-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: तीन माह में होना था मरम्मत कार्य, छह माह बाद भी नहीं हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: तीन माह में होना था मरम्मत कार्य, छह माह बाद भी नहीं हुआ पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 29 Mar 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत घर में संचालित हो रहा पशु चिकित्सालय, पशुपालक परेशान
कण्वघाटी। कलालघाटी पशु चिकित्सालय के भवन की मरम्मत का काम तीन माह में पूरा होना था लेकिन छह माह बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया है। पशु चिकित्सालय पिछले छह माह से पंचायत घर भीमसिंहपुर में संचालित होने से पशुपालक तो परेशान है। साथ ही स्थानीय लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षद रजनीश बेबनी, ग्रामीण जगत सिंह सौंद, आशीष अग्रवाल, प्रियांशु कुमार, हिमांशु शाह, उमेश सिंह, संगीता देवी, विशाल माने ने बताया कि चिकित्सालय भवन की जर्जर स्थिति होने के कारण 7 अगस्त, 2025 को मरम्मत कार्य करवाने के लिए पशु चिकित्सालय को कलालघाटी से पंचायत घर भीमसिंहपुर में शिफ्ट किया गया था।
कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा 13.80 लाख की लागत से मरम्मत कार्य तीन माह में पूरा किया जाना था। अब तक मरम्मत कार्य पूर्ण न होने से पशु चिकित्सालय पंचायत घर में ही संचालित किया जा रहा है। लोगों को भीमसिंहपुर तक पैदल आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कलालघाटी में पशु चिकित्सालय मुख्य मार्ग पर होने के कारण सवारी गाड़ियां आसानी से मिल जाती थीं। भीमसिंहपुर में सवारी गाड़ियां नहीं चलने के कारण चिकित्सालय तक बीमार पशुओं को ले जाने में दिक्कत हो रही है।
- उमेश रावत, निवासी झंडीचौड़ पश्चिमी।
.
नए स्थान की जानकारी न होने के कारण बीमार पशुओं की इलाज में देरी होने से उनकी मृत्यु का खतरा बढ़ रहा है। भीमसिंहपुर तक बीमार पशु को पहुंचाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
- राकेश चौधरी, निवासी झंडीचौड़ पूर्वी।
.
पशुपालन विभाग द्वारा सिविल के कार्य के लिए एस्टीमेट दिया गया था। इसमें बिजली फिटिंग का काम नहीं होना था। ठेकेदार द्वारा सिविल का काम पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में कलालघाटी पशुचिकित्साधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग को बिजली फिटिंग का एस्टीमेट देकर शेष कार्य करवाया जा सकता है।
- निशांत भंडारी, अवर अभियंता आरडब्ल्यूडी कोटद्वार।
.
मरम्मत का कार्य पूर्ण हो चुका है और अब केवल बिजली फिटिंग होनी है। उच्चाधिकारियों को बिजली फिटिंग का इस्टीमेट देकर कार्य शीघ्र करवाया जाएगा।
- डॉ. सुबोध रंजन, पशु चिकित्साधिकारी कलालघाटी।
Trending Videos