{"_id":"69a1a195325095808f0a536e","slug":"satpuli-52-paragliders-completed-215-flights-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-122033-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपुली : 52 पैराग्लाइडर्स ने भरीं 215 उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपुली : 52 पैराग्लाइडर्स ने भरीं 215 उड़ानें
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नयारघाटी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल के दूसरे दिन हुआ कई प्रतियोगिताओं का आयोजन
75 किमी माउंटेन बाइकिंग में 33 ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सतपुली। नयारघाटी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में राष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में दूसरे दिन 52 पैराग्लाइडर्स ने ढाढूखाल के आसमान से 215 उड़ानें भरीं। इसके अलावा 4 टैंडम पैराग्लाइडर्स ने 20 स्थानीय ग्रामीणों को बिलखेत के आसमान की सैर कराई। ट्राइक पैरामोटर से भी 40 से अधिक लोगों को आसमान में उड़ाया गया। सभी प्रतियोगितात्मक खेलों के विजेता प्रतिभागियों का ऐलान एवं पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को तक होगा।
शुक्रवार को कई पैराग्लाइडर्स के एक साथ आसमान में उड़ते देखने से दर्शक रोमांचित हो उठे। पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता हिमालयन एयरो स्पोर्ट्स के विक्रम नेगी की निगरानी में की हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पैराग्लाइडर्स की ओर से अभी तक कुल 320 उड़ानें भरी गई हैं। प्रतिभागियों की ओर से पिछले दो दिनों में ढाढूखाल से टेक ऑफ हुआ और बिलखेत मैदान पर बने टारगेट बुल आई पर लैंडिंग की। देशभर से आए पैराग्लाइडर पायलट यहां पहुंच कर बहुत रोमांचित हैं। प्रतियोगिता में सिक्किम और केरल समेत देश के विभिन्न राज्यों के 52 पैराग्लाइडर्स प्रतिभाग कर रहे हैं। वहीं खिर्सू से बिलखेत तक 75 किमी की माउंटेन बाइकिंग में 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऊंचे-नीचे दुर्गम पहाड़ी मार्गों को साइकिल सवारों ने पार किया। . फेस्टिवल में ग्रामीण, युवाओं एवं बच्चों ने हॉट एयर बैलून, टैंडम पैराग्लाइडिंग, कमांडो नेट आदि का निशुल्क लुत्फ उठाया। जिला पर्यटन अधिकारी केएस नेगी ने बताया कि सभी इच्छुक ग्रामीण, युवाओं एवं नौनिहालों का संबंधित खेलों में रजिस्ट्रेशन किया गया है। तीसरे और अंतिम दिन सभी को साहसिक गतिविधियां करवाई जाएंगी।
कयाकिंग में शिवपुरी के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
सतपुली। एडवेंचर फेस्टिवल के तहत आयोजित कयाकिंग प्रतियोगिता की दोनों कैटेगरी में पहले स्थान पर शिवपुरी के अमर सिंह ने कब्जा जमाया। उन्होंने स्प्रिंट और कयाकिंग क्रॉस दोनों कैटेगरी में पहला स्थान पाया। स्प्रिंट में ऋषिकेश के अमन रावत दूसरे और शिवपुरी के मनीष रावत तीसरे स्थान पर रहे। कयाकिंग क्रॉस में नेपाल से आए दमन सिंह दूसरे और शिवपुरी के मनीष रावत तीसरे स्थान पर रहे। कयाकिंग प्रतियोगिता वॉटर स्पोर्ट्स एक्सपर्ट ऋषि राणा (पौड़ी) की देखरेख में हुई।
बंगलूरू के ट्रेवर होम ने पकड़ी 2.5 किलो की महाशीर
सतपुली/कोटद्वार। एंगलिंग प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रही। मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि बंगलूरू से आए एंगलर ट्रेवर होम ने तीन महाशीर मछलियां पकड़ीं, जिनमें एक का वजन करीब 2.5 किलोग्राम था। अल्मोड़ा जिले के संजीव परोरिया ने तीन मछलियां पकड़ीं। चंपावत जिले के पंचेश्वर निवासी संजय ने विभिन्न प्रजातियों की पांच मछलियां पकड़कर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता ‘कैच एंड रिलीज’ पद्धति के तहत आयोजित की जा रही हैं जिसके अंतर्गत सभी मछलियों को सुरक्षित तरीके से पुनः नदी में छोड़ दिया गया।
संकल्प खेतवाल के गीतों पर झूमे दर्शक
एडवेंचर फेस्टिवल में देर शाम संकल्प खेतवाल और साथियों की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर तक झूमते रहे। संकल्प खेतवाल ने तेरू बकिबात रूप कमयूं चा, कै गांव की बांद छै समेत अनेक गढ़वाली और फिल्मी गीतों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सतपुली रेखा आर्य, तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, साहसिक पर्यटन अधिकारी भीमताल बलवंत कडाकोटी, एडवेंचर एक्सपर्ट अजय कंडारी और बिक्रम नेगी आदि मौजूद थे।
Trending Videos