{"_id":"6a64b8af37885b4fc502e01d","slug":"specialist-doctors-away-at-a-camp-locks-hang-on-the-opd-doors-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-125307-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शिविर में गए विशेषज्ञ चिकित्सक, ओपीडी पर लटके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शिविर में गए विशेषज्ञ चिकित्सक, ओपीडी पर लटके ताले
Sat, 25 Jul 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 25 Jul 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में नहीं मिले चिकित्सक और लगी भीड़, बगैर उपचार ही लौटे मरीज
कोटद्वार। चिकित्सकों के शिविर में जाने से बेस अस्पताल में संचालित ओपीडी बंद रही। उपचार के लिए आए मरीजों को वापस लौटना पड़ा।
रविवार को अस्पताल बंद होने के चलते शनिवार सुबह से ही राजकीय बेस अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। वहीं अस्पताल से कुछ विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्वास्थ्य शिविर में नैनीडांडा जाने से अस्पताल में उनकी ओपीडी पर ताला लटका रहा। अस्पताल में एकमात्र नेत्र सर्जन, ऑर्थोपेडिक डॉ. वीसी काला एवं ईएनटी डॉ. मुकेश के शिविर में जाने से उनकी ओपीडी बंद रही। आर्थो सर्जन डॉ. अभिषेक जैन के ऑपरेशन में होने से अकेले ऑर्थो सर्जन डॉ. संजय डालाकोटी की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही और उपचार के लिए उन्हें लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी।
वहीं, ईएनटी डॉ. अमन अग्रवाल भी उपलब्ध नहीं होने से कान-नाक-गला की समस्या लेकर अस्पताल आने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ा। इसके अलावा एकमात्र फिजिशियन, एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ होने से ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ रही। दूरदराज क्षेत्रों से अस्पताल आए मरीजों का कहना था कि पर्वतीय क्षेत्रों में जाने के लिए दोपहर बाद परिवहन के संसाधन आसानी से उपलब्ध नहीं होते हैं। अस्पताल में काफी ज्यादा समय लगने पर परेशानी और तनाव का सामना करना पड़ता है। मरीजों उम्मेद सिंह, चंद्रेश, रजनी, गुरलीन आदि ने अस्पताल में स्वीकृत सभी पदों पर चिकित्सकों की तैनाती करने और नियमित रूप से ओपीडी को संचालित कराने की सरकार से मांग की।