{"_id":"697224acefc809746407a1f8","slug":"suraj-kukreti-was-honored-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121264-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सूरज कुकरेती किए गए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सूरज कुकरेती किए गए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 22 Jan 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट की ओर से संस्थापक संरक्षक एवं उत्तराखंड नशाबंदी परिषद के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता स्व. जगमोहन भारद्वाज की 74वीं जयंती देवी मंदिर स्थित एक होटल में समारोहपूर्वक मनाई गई। नशाबंदी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पत्रकार सूरज कुकरेती को अधिवक्ता जगमोहन भारद्वाज स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता जगमोहन भारद्वाज आजीवन नशाबंदी के लिए संघर्षरत रहे। उनका मानना था कि नशा ही सभी बुराइयों की जननी है। पूर्व प्रधानाचार्य प्रवेश नवानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रकाश कोठारी, ट्रस्ट के अध्यक्ष व उत्तराखंड नशाबंदी परिषद के महासचिव डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य, पूर्व डीएफओ धीरजधर बछवान, ओमप्रकाश बड़थ्वाल, संपत्ति नेगी मौजूद रहे। संचालन डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य व कैलाश भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया। संवाद
Trending Videos