{"_id":"697b5958f10bfacfa5059608","slug":"the-central-government-should-withdraw-the-ugc-act-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121396-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: यूजीसी अधिनियम को वापस ले केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: यूजीसी अधिनियम को वापस ले केंद्र सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 29 Jan 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम के पार्षदों ने केंद्र सरकार से यूजीसी अधिनियम को वापस लेने की मांग उठाई है। बुधवार को उन्होंने एसडीएम चतर सिंह चौहान के माध्यम से इस संबंध में प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है।
पार्षदों ने ज्ञापन में कहा कि यूजीसी अधिनियम को लेकर स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों द्वारा गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है। कहा कि यूजीसी अधिनियम के वर्तमान स्वरूप से उच्च शिक्षा व्यवस्था में असमानता, स्थानीय विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता में कमी और विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में पार्षद सौरव नौडियाल, जयप्रकाश ध्यानी, प्रवेंद्र सिंह रावत, विपिन डोबरियाल, नेत्रमोहन असवाल, मनोज शाह, दीपक पाठक, रविंद्र रावत, नयन मोंगिया आदि शामिल रहे। संवाद
Trending Videos