सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Government Has Left Gold Unaffordable; the Public Is Plagued by Inflation: Godiyal

सरकार ने नहीं छोड़ा सोना खरीदने लायक, महंगाई से जनता त्रस्त : गोदियाल

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 18 May 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
The Government Has Left Gold Unaffordable; the Public Is Plagued by Inflation: Godiyal
विज्ञापन
बोले, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे

कोटद्वार। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने हिंदू पंचायती धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कहा कि जनता सरकार की नीतियों से त्रस्त है। महंगाई सूचकांक शीर्ष पर पहुंच गया है।

गोदियाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता को सोना खरीदने लायक नहीं छोड़ा। भ्रष्टाचार के कारण सोने की मांग बढ़ी है और भ्रष्टाचारी ही सोना खरीद रहे हैं। सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे सोना आम नागरिकों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की बात नहीं सुन रही है। ऐसे में जनता के पास सरकार को उखाड़ फेंकने का ही विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिजूलखर्ची से बचने को कहते हैं, पर उन्होंने 8000 करोड़ रुपये खर्च कर विदेश यात्रा की। कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ाए गए हैं, गैस के दाम 999 रुपये तक बढ़े। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव वाले राज्यों में तेल-गैस की किल्लत नहीं है जबकि चुनाव निपट चुके राज्यों में स्थिति सामान्य नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा का मकसद हर हाल में चुनाव जीतना है। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच चार माह बाद भी शुरू नहीं हुई। चंपावत मामले में भी चिकित्सा रिपोर्ट के बावजूद बयान बदलने का आरोप है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष विकास नेगी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, संजय मित्तल, शूरवीर खेतवाल, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed