सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Vasant Panchami festival began at Kanvashram with a march past.

Kotdwar News: मार्चपास्ट के साथ कण्वाश्रम में वसंत पंचमी महोत्सव का आगाज

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 20 Jan 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
The Vasant Panchami festival began at Kanvashram with a march past.
विज्ञापन
आज होंगी वॉलीबाल, कबड्डी समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आकर्षण का केंद्र
Trending Videos

कोटद्वार। नगर में मार्चपास्ट के साथ कण्वाश्रम में तीन दिवसीय वसंत पंचमी महोत्सव का आगाज हो गया। मंगलवार को झंडाचौक में मुख्य अतिथि मेयर शैलेंद्र सिंह रावत व भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने मार्चपास्ट की सलामी ली।

नगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे जीआईसी कोटद्वार में एकत्र हुए। यहां प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह चौहान व भाजयुमो जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा ने मार्चपास्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झंडाचौक में मुख्य अतिथि मेयर शैलेंद्र सिंह रावत व भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट मालवीय उद्यान पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें नगर के 18 विद्यालयों के एनएसएस स्वयंसेवियों व एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष मंजुल डबराल ने बताया कि 21 जनवरी को (आज) सुबह 10:30 बजे अतिथि प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव के पहले दिन विद्यालयी एवं ओपन वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता, स्व. अनिल सती स्मृति विद्यालयी एवं ओपन वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता, कण्वाश्रम से संदर्भित विषयों पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता, विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं की विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
महोत्सव के दूसरे दिन 22 जनवरी को विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम, एकल एवं युगल वर्ग में पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता, संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों एवं स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति होंगी। महोत्सव के अंतिम दिन 23 जनवरी को उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण एवं साथियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मुख्य अतिथि का अभिनंदन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस मौके पर बीईओ दुगड्डा अमित कुमार चंद, रैली के समन्वयक मुकेश रावत, डबल सिंह रावत, अनीता बिष्ट, आरपी पंत, पार्षद सौरव नौडियाल, जेपी बहुखंडी, मोहन सिंह नेगी, पूर्व पार्षद मनीष भट्ट, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल, सिमरन बिष्ट, उमा नेगी, माहेश्वरी बिष्ट, निशा जुयाल, हंसलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed