{"_id":"6978a35957037ee7f20ae26e","slug":"the-winners-of-the-yoga-competition-were-awarded-prizes-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121348-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: योग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: योग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 27 Jan 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वैदिक आश्रम गुरुकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम में गायत्री महायज्ञ के साथ योग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा।
वैदिक आश्रम गुरुकुल महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी विश्वपाल जयंत ने योग, आध्यात्म, ब्रह्मचर्य एवं प्राणायाम का जीवन में महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इनसे आत्मबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और जीवन में दृढ़ता आती है। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने योग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया।
समारोह में डॉ. पंडित राजेंद्र अण्थवाल, सत्यप्रकाश रेशु, सार्थक योगशाला की अध्यक्ष कविता कंडवाल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विश्वपाल जयंत के शिष्य सौरभ राणा ने कई करतब दिखाए। डॉ. राजवीर सिंह शास्त्री के मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में राकेश कंडवाल, संजय सिंह रावत, मनमोहन नौटियाल, कुलदीप मैंदोला, सोनम रावत, संतोषी रावत, शुभम सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद
Trending Videos