सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Make the intersections of all 40 wards encroachment free.

Kotdwar News: सभी 40 वार्डों के चौक-चौराहों को अतिक्रमणमुक्त करें

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 13 Mar 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Make the intersections of all 40 wards encroachment free.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

कोटद्वार। मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के सभी 40 वार्डों के चौक-चौराहों को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग उठाई। उन्होंने इस संबंध में सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि नगर निगम के सभी 40 वार्डों के मुख्य चौक चौराहों पर अतिक्रमण किया गया है जिससे चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना हुआ है। मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार के संयोजक पूर्व सैनिक सुनील बहुखंडी ने बताया कि उन्होंने इसके लिए 101 सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। इस पर सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी पौड़ी, एसडीएम कोटद्वार और नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार को अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए पत्र जारी किए। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सैनिक भगवती प्रसाद कंडवाल, समाज सेवी विक्रम सिंह नेगी, महेंद्र सिंह नेगी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed