सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three-day event of Siddhpeeth Shri Guru Manik Nath fair concluded

Kotdwar News: सिद्धपीठ श्री गुरु माणिकनाथ मेले का तीन दिवसीय आयोजन संपन्न

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Three-day event of Siddhpeeth Shri Guru Manik Nath fair concluded
विज्ञापन
कीर्तिनगर। सिद्धपीठ श्री गुरु माणिकनाथ के तीन दिवसीय मेले का सोमवार को धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय वातावरण के बीच सफल समापन हो गया। 30 मई को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के बाद 31 मई को कोठार गांव से हवन-पूजन संपन्न हुआ। इसके उपरांत सिद्धपीठ श्री गुरु माणिकनाथ की यात्रा हजारों श्रद्धालुओं के साथ माणिकनाथ की पवित्र गुफा के लिए रवाना हुई।
Trending Videos

सोमवार 1 जून को गुफा स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद श्री गुरु माणिकनाथ अपने मूल स्थान कोठार गांव वापस पहुंचे। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा में माणिकनाथ के पश्वा त्रेपन सिंह जाखी, गौरव राणा, मोहनलाल भट्ट, धीरज राणा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed