सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Traffic did not resume on the highway in Satpuli Malli for the second consecutive day.

Kotdwar News: सतपुली मल्ली में हाईवे पर दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाई आवाजाही

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 21 Jan 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Traffic did not resume on the highway in Satpuli Malli for the second consecutive day.
विज्ञापन
वैकल्पिक मार्ग कांडाखाल-सिसल्डी से 43 किमी से अधिक दूरी करनी पड़ रही तय
Trending Videos

बस का किराया 180 से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया
सतपुली (कोटद्वार)। गुमखाल और सतपुली के बीच सतपुली मल्ली के समीप भारी बोल्डर आने से अवरूद्ध पौड़ी हाईवे पर बुधवार को दूसरे दिन भी आवाजाही ठप रही। वैकल्पिक मार्ग कांडाखाल-सिसल्डी से आवाजाही करने में वाहन चालकों व यात्रियों को 43 किमी. से अधिक दूरी तय कर गुमखाल आवाजाही करनी पड़ रही है।
बस का किराया भी 120 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। हल्के वाहन अन्य दो वैकल्पिक मार्ग सतपुली-रैतपुर-कुल्हाड़ व सतपुली-रैतपुर-मैंदाली-जयहरीखाल मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। इन मार्गों से आवाजाही करने में सतपुली व गुमखाल की दूरी बराबर ही है लेकिन दोनों मार्ग कच्चे होने से वाहन चालकों व यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दिन में चौड़ीकरण के दौरान हाईवे के ठीक ऊपर से गुजर रही सतपुली मल्ली गांव की सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिरा था। बड़े बोल्डर व मलबा आने से हाईवे पर बुधवार को दूसरे दिन भी आवागमन ठप रहा। एनएच की ओर से हाईवे को खोलने के लिए ब्रेकर मशीन, पोकलेन व जेसीबी मशीनें लगाई गई।
रातभर बोल्डरों को तोड़ने व मलबे को डंपिंग जोन तक पहुंचाने का कार्य चलता रहा लेकिन बोल्डर व मलबा अधिक होने के कारण बुधवार को हाईवे यातायात के लिए नहीं खोला जा सका। उधर, हाईवे बंद होने के कारण पुलिस प्रशासन की ओर से वैकल्पिक मार्ग कांडाखाल-सिसल्डी पर रूट डायवर्ट कर वाहनों की आवाजाही करवाई गई।.
.
मंगलवार दोपहर से ही हाईवे से बोल्डर व मलबा हटाने का काम लगातार चल रहा है। बोल्डर व मलबा अधिक होने के कारण हाईवे के खुलने में समय लग रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर तक मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- आशीष कुमार सैनी, जेई एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed