{"_id":"6a1c32072b028a11e800600d","slug":"traffic-police-divert-route-due-to-drain-construction-on-highway-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124057-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हाईवे पर नाला निर्माण के चलते यातायात पुलिस ने किया रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हाईवे पर नाला निर्माण के चलते यातायात पुलिस ने किया रूट डायवर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 31 May 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। झंडाचौक क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य के चलते रविवार को पौड़ी नेशनल हाईवे पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही कराई जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकी।
झंडाचौक के समीप नाला चोक होने के कारण बरसात के दौरान जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। इससे राहगीरों के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम की ओर से करीब छह लाख रुपये की लागत से ह्यूम पाइप डालकर नाले का निर्माण कराया जा रहा है।
रविवार को हाईवे पर वाहनों का दबाव सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहा। निर्माण कार्य के चलते सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। दोपहर करीब 12 बजे जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने मॉडल मांटेसरी स्कूल के समीप से रूट डायवर्ट कर दिया। पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी इलाकों की ओर आने वाले वाहनों को पुराना सिद्धबली मार्ग और बस अड्डा होते हुए लालबत्ती चौराहे से हाईवे पर निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos