{"_id":"6a64a21460c3a7ab04075756","slug":"ukd-celebrated-its-48th-foundation-day-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125304-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: यूकेडी ने मनाया 48वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: यूकेडी ने मनाया 48वां स्थापना दिवस
Sat, 25 Jul 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस चुनाव में एकजुट होकर उतरने का आह्वान
राज्य आंदोलन के शहीदों को किया नमन
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) का 48वां स्थापना दिवस शनिवार को शिब्बूनगर स्थित पार्टी कार्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के दिवंगत नेताओं और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया।
नगर अध्यक्ष भारत मोहन काला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने यूकेडी के इतिहास और राज्य निर्माण आंदोलन में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई 1979 को स्वर्गीय डीडी पंत की अध्यक्षता में उत्तराखंड क्रांति दल का गठन हुआ था। लंबे संघर्ष, आंदोलनों और जनभागीदारी के परिणामस्वरूप 9 नवंबर 2000 को पृथक उत्तराखंड राज्य का गठन संभव हुआ जिसमें यूकेडी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कहा कि श्रीदेव सुमन ने मात्र 28 वर्ष की आयु में देश और जनहित के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर इतिहास में अमिट स्थान बनाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर महेंद्र सिंह रावत, प्रवेश चंद्र नवानी, सत्यप्रकाश भारद्वाज, हरीश चतुर्वेदी, जगदीपक रावत, रोहित डंडरियाल, सत्यपाल सिंह नेगी, उम्मेद सिंह भंडारी, संदीप पंवार, नरेश धस्माना उपस्थित रहे।