सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Upon reaching Kotdwar, Rahul Gandhi will meet gym owner Md. Deepak.

Kotdwar News: राहुल गांधी कोटद्वार पहुंचकर जिम संचालक मो. दीपक से करेंगे मुलाकात

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 03 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Upon reaching Kotdwar, Rahul Gandhi will meet gym owner Md. Deepak.
विज्ञापन
प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने कोटद्वार में जमाया डेरा, किया जिम का निरीक्षण

कोटद्वार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बृहस्पतिवार को पौड़ी से कोटद्वार पहुंचकर जिम संचालक मो. दीपक से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। शहर में सुरक्षा व्यवस्थाएं बढ़ा दी गई हैं और जैमर वाहन भी तैनात कर दिया गया है।
मो. दीपक उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई थी। घटना के बाद उनका नाम प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में रहा। इसी क्रम में राहुल गांधी ने कुछ समय पूर्व दिल्ली में मो. दीपक से मुलाकात की थी। दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने मो. दीपक को भरोसा दिलाया था कि वे स्वयं कोटद्वार आएंगे और उनके जिम की सदस्यता भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब राहुल गांधी अपने इसी वादे को पूरा करने के लिए बृहस्पतिवार को कोटद्वार पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी के दौरे से पहले उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा भी कोटद्वार पहुंचकर मो. दीपक से मुलाकात कर चुकी हैं। कांग्रेस संगठन इसे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने वाला दौरा बता रहा है। राहुल गांधी के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

सुरक्षा एजेंसियां लगातार कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है जबकि संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी पौड़ी में संवाद कार्यक्रम के बाद कोटद्वार पहुंचेंगे। उनका प्रस्तावित दौरा अपराह्न 2:30 से 3:00 बजे के बीच का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed