{"_id":"6a203362893b1eae3b0aaaa0","slug":"woman-injured-after-jumping-into-another-field-to-save-her-life-upon-seeing-an-elephant-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124126-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हाथी को देखकर जान बचाने के लिए दूसरे खेत में कूदी महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हाथी को देखकर जान बचाने के लिए दूसरे खेत में कूदी महिला घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाड़ क्षेत्र के पुलिंडा गांव की घटना, महिला को अस्पताल में कराया भर्ती
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत पुलिंडा गांव में पति के साथ मवेशियों को चराने गई महिला हाथी को देखकर निचले खेत में कूद गई जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया है।
दुगड्डा के रेंजर रमेश चंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिंडा गांव निवासी सरोज देवी (40) पत्नी सुनील सिंह अपने पति के साथ बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे मवेशियों को चराने के लिए सीला सारी स्थित खेतों में गई थी। इस दौरान अचानक ही उनके सामने एक हाथी आ धमका। हाथी से बचने के लिए महिला ने दौड़ लगाकर निचले खेत में कूद गई जिससे उसके पैर पर चोट लग गई।
परिजन उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार लाए जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर दुगड्डा के रेंजर ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाकर हाथी को आबादी क्षेत्र से दूर खदेड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos