फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Worker injured after getting caught in machine

Kotdwar News: मशीन की चपेट में आने से श्रमिक घायल

Sat, 25 Jul 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 25 Jul 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Worker injured after getting caught in machine
सुपरवाइजर पर जबरन काम कराने का आरोप
विज्ञापन

सिगड्डी ग्रोथ सेंटर की फैक्ट्री का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित एक फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक ने फैक्ट्री के सुपरवाइजर और प्रबंधन पर बिना प्रशिक्षण के जबरन मशीन चलवाने का आरोप लगाते हुए कलालघाटी पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार उदयरामपुर नयाबाद निवासी उदित सिंह सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित एक फैक्ट्री में अकुशल श्रमिक के रूप में कार्यरत है। तहरीर के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 बजे फैक्ट्री के सुपरवाइजर और प्रबंधन ने उसे मशीन चलाने के लिए कहा। श्रमिक का कहना है कि उसे मशीन चलाने का कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया था और उसने अपनी असमर्थता भी जताई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बावजूद उस पर मशीन चलाने का दबाव बनाया गया। इसी दौरान वह मशीन की चपेट में आ गया जिससे उसके हाथ और बांह में गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद फैक्ट्री के कर्मचारी उसे तत्काल संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार ले गए जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को घायल श्रमिक ने कलालघाटी पुलिस चौकी पहुंचकर मामले में तहरीर दी और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी राजाराम डोभाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed