सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Worshiped girls and Shri Ram

Kotdwar News: कन्याओं और श्रीराम का पूजन किया

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 27 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Worshiped girls and Shri Ram
रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय में हाईकोर्ट जज को स्मृति चिह्न भेंट करते जिलाधिकारी - संवाद
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

कोटद्वार/लैंसडौन। रामनवमी पर भक्तजनों ने प्रभु श्रीराम का पूजन कर प्रसाद वितरित किया। देवी भक्तों ने कन्या पूजन कर कन्याओं से आशीर्वाद लिया।
रामनवमी पर्व पर जिला परिषद बाजार में चंद्रमोहन रावत, रवि ठुकराल, प्रदीप ढौंढियाल, अरुण रावत, देशरतन ठुकराल, आशीष, कमल, अन्नू प्रकाश, विजेंद्र भंडारी, विनय शर्मा आदि व्यापारियों की देखरेख में विशेष आयोजन हुआ। लोगों ने माता रानी और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा नगर में विभिन्न स्थानों पर देवी भक्तों ने घरों में कन्याओं को जिमाया एवं उपहार भेंट किए। वहीं कण्वघाटी, लैंसडौन, दुगड्डा आदि क्षेत्रों में भी लोगों ने देवी भगवती के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर घरों पर कन्याएं जिमाईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed